Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

रॉयल एनफील्ड की अगस्त में बिक्री 11 प्रतिशत बढ़कर 1,26,479 इकाई पर

नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) मोटरसाइकिल विनिर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड की अगस्त में कुल बिक्री सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़कर 1,26,479 इकाई हो गई। पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने 1,14,002 वाहन बेचे थे।

कंपनी की घरेलू बाजार में बिक्री पिछले महीने 11 प्रतिशत बढ़कर 1,14,204 इकाई हो गई, जो अगस्त 2025 में 1,02,876 इकाई थी।

आयशर मोटर्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और रॉयल एनफील्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बी गोविंदराजन ने कहा, ‘‘अगस्त हमारे लिए एक और वृद्धि वाला महीना रहा। भारत में त्योहारों की शुरुआत से पहले हमारी मजबूत बिक्री की गति जारी रही और इससे आगे के लिए मजबूत आधार तैयार हुआ है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी इस महीने वृद्धि की मजबूत गति जारी रही।’’

भाषा अजय

अजय निहारिका

निहारिका