Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

उप्र : बुलंदशहर में विवाहिता से मिलने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या

बुलंदशहर, एक सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के एक गांव में सोमवार रात एक विवाहिता से उसके घर पर मिलने गए 28 वर्षीय एक युवक की कथित तौर पर लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, इस घटना के संबंध में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना बुलंदशहर जिले के जिनामई गांव में सोमवार रात हुई।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अंतरिक्ष जैन ने बताया कि मंगलवार सुबह पुलिस को घटना की सूचना मिली।

जैन ने बताया कि अनूपशहर के क्षेत्राधिकारी पुलिस टीम के साथ छतारी थाने से मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान जिनामई गांव निवासी पुष्पेंद्र के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुष्पेंद्र रात में एक विवाहिता के घर गया था, जहां महिला के पति और उसके चाचा ने कथित तौर पर उस पर लाठियों से हमला किया। हमले में उसकी मौत हो गई। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए।

जैन ने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं।

भाषा

सं, जफर रवि कांत