Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

नेपाल बाढ़ : 63 वर्षीय लापता महिला की खबर का इंतजार कर रहा केरल का परिवार

कोल्लम (केरल), एक सितंबर (भाषा) नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद से लापता 63 वर्षीय एक महिला का परिवार उनके बारे में किसी भी प्रकार की सूचना का चिंता और व्याकुलता से इंतजार कर रहा है।

स्थानीय परिजनों ने मंगलवार को बताया कि कोल्लम जिले के परवूर की रहने वाली सुनंदा मणिराजन ब्रिटेन से आए एक समूह के साथ नेपाल की यात्रा पर थीं और इस दल में वह केरल से इकलौती सदस्य थीं।

यह दल 22 अगस्त को लंदन से दिल्ली पहुंचा था और बाद में विमान से काठमांडू गया था। अचानक आई बाढ़ से ठीक एक दिन पहले 25 अगस्त तक परिवार उनके संपर्क में था।

बाद में जब संपर्क टूट गया, तो परिजनों ने दल के सदस्यों के फोन नंबरों और कई आपतकालीन सहायता नंबरों पर संपर्क करने की कोशिश की।

इसके बाद परिवार ने समूह के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई और विदेश मंत्रालय, नोर्का (केरल का प्रवासी मामलों का विभाग) तथा काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास को सूचित किया। वे ब्रिटिश दूतावास से भी मदद मांग रहे हैं।

रिश्तेदारों ने बताया कि यदि आवश्यकता पड़ी, तो पहचान में मदद के लिए ब्रिटेन में रह रहे सुनंदा के बच्चों के 'डीएनए' (आनुवंशिक संरचना) के नमूने एकत्र करने के कदम उठाए जा रहे हैं।

भाषा सुमित मनीषा

मनीषा