Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री अगस्त में 49 प्रतिशत बढ़कर 44,411 इकाई

नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) टाटा मोटर्स लिमिटेड की कुल वाणिज्यिक वाहन बिक्री अगस्त में 49 प्रतिशत बढ़कर 44,411 इकाई हो गई, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 29,863 इकाई थी।

टाटा मोटर्स लिमिटेड ने मंगलवार को बयान में कहा कि पिछले महीने घरेलू वाणिज्यिक वाहन (सीवी) की बिक्री 33 प्रतिशत बढ़कर 36,619 इकाई रही जबकि अगस्त 2025 में यह 27,481 इकाई थी।

कंपनी का अंतरराष्ट्रीय कारोबार अगस्त में 7,792 इकाई रहा जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 2,382 इकाई था। इसमें सालाना आधार पर 227 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

भाषा निहारिका

निहारिका