Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

हुंदै मोटर इंडिया की अगस्त में बिक्री 8.8 प्रतिशत बढ़कर 65,796 इकाई

नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड की अगस्त में कुल बिक्री 8.8 प्रतिशत बढ़कर 65,796 इकाई हो गई।

वाहन विनिर्माता कंपनी ने मंगलवार को बताया कि अगस्त में घरेलू बिक्री 23.6 प्रतिशत बढ़कर 54,396 इकाई रही जबकि निर्यात 11,400 इकाई रहा।

हुंदै मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) तरुण गर्ग ने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2026-27 में हमारी वृद्धि की गति मजबूत बनी हुई है। अप्रैल-अगस्त अवधि में घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 12.6 प्रतिशत बढ़ी है।’’

उन्होंने बताया कि अगस्त में घरेलू बिक्री 23.6 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 54,396 इकाई रही जो अगस्त महीने में दर्ज अब तक की सर्वाधिक बिक्री है।

गर्ग ने कहा कि अगस्त में कुल निर्यात पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और समीक्षाधीन महीने के दौरान व्यापक भू-राजनीतिक चुनौतियों से उत्पन्न लॉजिस्टिक बाधाओं से प्रभावित हुआ। हालांकि, स्थिति में सुधार होने के साथ आने वाले महीनों में निर्यात मांग मजबूत बने रहने की उम्मीद है।

भाषा निहारिका

निहारिका

निहारिका