Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

दिल्ली जा रहा इंडिगो का विमान इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटा, सभी यात्री सुरक्षित

पणजी, एक सितंबर (भाषा) दिल्ली जा रहा इंडिगो का एक विमान मंगलवार सुबह एक इंजन में खराबी आने के बाद गोवा लौट आया और मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतरा। विमान में 229 यात्री सवार थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उत्तर गोवा के मोपा स्थित हवाई अड्डे से पूर्वाह्न नौ बजकर 20 मिनट पर उड़ान भरने वाले विमान को तुरंत वापस लौटना पड़ा।

अधिकारी ने कहा, ‘‘विमान के एक इंजन में खराबी आने के बाद उसे वापस लौटना पड़ा।’’

उन्होंने बताया कि दिल्ली जा रहे इस विमान में 229 यात्री सवार थे।

उन्होंने कहा कि विमान सुरक्षित उतर गया और यात्रियों को दोपहर में दूसरे विमान से दिल्ली भेजा जाएगा। अधिकारी ने इस बारे में और जानकारी नहीं दी।

भाषा

सिम्मी मनीषा

मनीषा