Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

चीन ने तिब्बत की बाढ़ में मारे गए लोगों की याद में शोक सभाएं कीं

बीजिंग, एक सितंबर (भाषा) नेपाल सीमा से सटे तिब्बत की गिरोंग काउंटी में पिछले सप्ताह अचानक आई भीषण बाढ़ के बाद से जारी राहत और बचाव कार्य के बीच, चीन ने बाढ़ में मारे गए लोगों की याद में मंगलवार को शोक सभाएं आयोजित कीं।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर के अनुसार, शिगात्से लोक सुरक्षा ब्यूरो की गिरोंग पोर्ट शाखा और बचाव स्थलों पर शोक सभाएं आयोजित की गईं। इस दौरान बचावकर्मियों, स्थानीय अधिकारियों और निवासियों ने मृतकों की याद में मौन रखा।

बर्फ और चट्टानों के खिसकने के कारण 26 अगस्त को गिरोंग के सीमावर्ती क्षेत्र में आई इस विनाशकारी बाढ़ से बड़े पैमाने पर तबाही हुई और सैकड़ों लोग लापता हो गए।

तिब्बत की प्रांतीय सरकार ने कहा है कि इस घटना में 16 लोगों की मौत हुई है, जबकि 546 लोग अब भी लापता हैं।

अधिकारियों के अनुसार, लापता लोगों में 23 देशों के 261 विदेशी नागरिक शामिल हैं, जिनमें 49 भारतीय भी हैं।

इस आपदा से नेपाल में भी भारी तबाही हुई है, जहां खोज और बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं। अभी तक की जानकारी के अनुसार, वहां मृतकों की संख्या 987 तक पहुंच गई है, जबकि करीब 4,000 लोग अब भी लापता हैं।

भाषा खारी मनीषा

मनीषा