Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

हरियाणा में खड़े ट्रक से टकराई गाड़ी, छह तीर्थयात्रियों की मौत

चंडीगढ़, एक सितंबर (भाषा) हरियाणा में मंगलवार को कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर एक पिक-अप गाड़ी के सड़क पर खड़े हुए ट्रक से टकराने से छह तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए।

एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा तब हुआ जब पिक-अप गाड़ी में सवार लोग राजस्थान में खाटू श्याम मंदिर और राज्य के अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन करके लौट रहे थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में तीन महिलाएं थीं।

घायलों को पलवल के एक अस्पताल ले जाया गया, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया।

हादसे में मृत और घायल हुए लोग उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के रहने वाले थे।

भाषा वैभव मनीषा

मनीषा