Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

दिल्ली में बादल छाए रहने, हल्की बारिश के आसार

नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के सामान्य तापमान से 1.3 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने आज आम तौर पर बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है। वहीं, पालम में 24.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम है। लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।

रिज में न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम है, जबकि आयानगर में यह 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 119 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

सीबीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा गोला वैभव

वैभव