Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

सरकारी मेडिकल, इंजीनियरिंग कॉलेजों में एससी-एसटी छात्रों के लिए कोई दाखिला शुल्क नहीं : माझी

भुवनेश्वर, 31 अगस्त (भाषा) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को कहा कि अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अनुसूचित जाति (एससी) समुदायों के छात्रों को सरकारी मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के समय कोई शुल्क जमा नहीं करना होगा।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मांझी ने यह निर्देश तब जारी किया जब उन्हें पता चला कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के कई मेधावी छात्र कठिन प्रवेश परीक्षा पास करने के बावजूद दाखिले के समय आर्थिक कठिनाइयों का सामना करते हैं।

इसमें कहा गया है कि इस समस्या को हल करने के लिए, मुख्यमंत्री माझी ने निर्देश दिया है कि एसटी और एससी समुदायों के छात्रों को दाखिले के समय और दाखिले के बाद छह महीने तक कोई शुल्क नहीं देना होगा।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्य सरकार जल्द ही इस संबंध में एक दिशानिर्देश जारी करेगी।

भाषा प्रशांत माधव

माधव