Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

राहुल के खिलाफ प्राथमिकी के विरोध में झारखंड कांग्रेस ने मार्च निकाला

रांची, 31 अगस्त (भाषा) कांग्रेस की झारखंड इकाई ने सोमवार को यहां एक विरोध मार्च निकाला और उत्तराखंड में राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह लोकतंत्र की आवाज दबाने की एक साजिश है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अगुवाई में यहां कांग्रेस भवन से अल्बर्ट एक्का चौक तक मार्च निकाला गया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला भी फूंका।

कमलेश ने आरोप लगाया, ‘‘राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी, भाजपा की राजनीतिक हताशा और लोकतंत्र की आवाज को दबाने की साजिश का नतीजा है। वह लगातार गरीबों, दलितों, आदिवासियों, हाशिए पर रहने वाले लोगों और आम जनता के अधिकारों के लिए आवाज उठाते रहे हैं। इसीलिए भाजपा उन्हें निशाना बना रही है।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा को यह गलतफहमी नहीं पालनी चाहिए कि वह प्राथमिकी और सरकारी दबाव के जरिए राहुल गांधी की आवाज दबा सकती है।

कमलेश ने कहा, ‘‘देश के किसान, युवा, छात्र और करोड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उनके साथ खड़े हैं।’’

भाषा सुभाष माधव

माधव