Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

नेपाल त्रासदी में कुशीनगर के तीन लोग लापता, तीन सकुशल घर वापस लौटे

कुशीनगर (उप्र), 31 अगस्त (भाषा) नेपाल में अचानक आई बाढ़ की त्रासदी में कुशीनगर जिले के एक गांव के छ लोग लापता हो गए थे लेकिन तीन लोग सकुशल घर वापस लौट आए हैं, जबकि तीन लोग अब भी कुछ पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि नेपाल के रसुवा जिले के त्रिशुली क्षेत्र में 216 मेगावाट जल विद्युत परियोजना में ये लोग कार्य करने गए थे तथा इस त्रासदी में यह परियोजना बुरी तरह प्रभावित रही है ।

अधिकारियों के अनुसार तीन मजदूर सोमवार को गांव वापस पहुंच गये, जबकि तीन अन्य लोग अब भी लापता हैं।

अधिकारियों ने बताया कि कुशीनगर जिले के कप्तानगंज विकास खंड क्षेत्र के सुधियानी गांव के छह मजदूर- राजकुमार तिवारी, अभिषेक तिवारी, आकाश कनौजिया, अभय तिवारी, अमन गोड़ और पंकज राजभर नेपाल में रसुवा जिले के त्रिशुली क्षेत्र में विद्युत परियोजना में कार्यरत थे।

उन्होंने बताया कि सोमवार को तीन मजदूर- राजकुमार तिवारी, अभिषेक तिवारी और आकाश कनौजिया आपदा के बाद काफी मुश्किलों का सामना करते हुए घर वापस आ गए, जबकि शेष तीन मजदूर- अभय तिवारी ऊर्फ धीरज तिवारी, अमन गोड़ और पंकज राजभर का अभी पता नहीं चला है।

परिजनों के अनुसार, लापता तीन मजदूरों की जानकारी न मिलने से उनके घरों में मायूसी और चिंता का माहौल बना है। परिजनों ने प्रशासन एवं सरकार से मांग की है कि राहत और बचाव अभियान में लापता तीन मजदूरों का पता लगाने को प्राथमिकता दी जाय।

भाषा सं राजेंद्र राजकुमार

राजकुमार