Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

नेपाल में आई आपदा के बाद बचाए गए तमिलनाडु के 29 पर्यटक दिल्ली पहुंचे

नयी दिल्ली/चेन्नई, 31 अगस्त (भाषा) नेपाल में एक आपदा के बाद बचाए गए तमिलनाडु के 29 पर्यटकों का समूह सोमवार को नयी दिल्ली स्थित तमिलनाडु हाउस पहुंचा।

तमिलनाडु के प्रवासी तमिल कल्याण मंत्री के. थेन्नारसु और नयी दिल्ली में तमिलनाडु सरकार के विशेष प्रतिनिधि के. वेंकटा नारायण ने उनकी अगवानी की।

इस अवसर पर तमिलनाडु हाउस की अतिरिक्त मुख्य सचिव और प्रमुख आवासीय आयुक्त जया, आवासीय आयुक्त आशीष कुमार और प्रवासी तमिल कल्याण आयुक्त आर. सतीश समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

भाषा जोहेब माधव

माधव