Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

राकांपा प्रमुख सुनेत्रा पवार ने पार्टी की कोर कमेटी की बैठक की, संगठन के मुद्दों पर चर्चा

मुंबई, 31 अगस्त (भाषा) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की कोर कमेटी की एक अहम बैठक सोमवार को हुई, जिसकी अध्यक्षता पार्टी प्रमुख और महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने की। पार्टी ने एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान के मुताबिक बैठक में राकांपा के संगठनात्मक आधार को मजबूत करने और पूरे महाराष्ट्र में पार्टी को और मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा की गई।

बयान में कहा गया कि मुंबई में हुई बैठक में राकांपा की कोर कमेटी के सदस्यों और वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। राकांपा राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत ‘महायुति’ और केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा है।

इसमें कहा गया है कि राकांपा के ढांचे को मजबूत करने, भविष्य की कार्ययोजना, विभिन्न राजनीतिक और संगठनात्मक मामलों, तथा संगठन को और अधिक मजबूत व प्रभावी बनाने के उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बयान में कहा गया,‘‘राकांपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजितदादा पवार के नेतृत्व में, सभी वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी के संगठनात्मक आधार को और मजबूत करने तथा पूरे राज्य में राकांपा को अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।’’

भाषा धीरज अविनाश

अविनाश