Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

बीपीएससी ने बिहार में 32 हजार से अधिक शिक्षक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्थगित की

पटना, 31 अगस्त (भाषा) बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने सोमवार को प्रक्रियागत बदलावों का हवाला देते हुए शिक्षक भर्ती परीक्षा के चौथे चरण के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख टाल दी।

शिक्षा विभाग के तहत स्कूल शिक्षकों के 32,388 खाली पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया एक सितंबर से शुरू होनी थी।

बीपीएससी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि प्रक्रिया में बदलाव के कारण इसे टाल दिया गया है और जल्द ही नयी तारीख की घोषणा की जाएगी।

पटना के गर्दनीबाग इलाके में प्रदर्शन कर रहे छात्रों की ओर से ‘‘24 घंटे के अंदर’’ परीक्षा कार्यक्रम घोषित न होने पर शिक्षा मंत्री का घेराव करने की धमकी दिए जाने के कुछ ही घंटों बाद, आयोग ने 18 अगस्त को अधिसूचना जारी कर आकांक्षियों से शिक्षक पदों के लिए एक सितंबर से ऑनलाइन आवेदन करने को कहा था।

भाषा

नेत्रपाल नरेश

नरेश