Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

जे30 बेंगलुरु: दिशा कुमार, आहिदा सिंह प्री क्वार्टर फाइनल में

बेंगलुरु, 31 अगस्त (भाषा) कर्नाटक की तीसरी वरीयता प्राप्त दिशा कुमार ने सोमवार को यहां केएसएलटीए विश्व टेनिस टूर जूनियर जे30 बेंगलुरु के मुख्य ड्रॉ के पहले दौर में सिद्धि पांडे को कड़े मुकाबले में 6-1, 6-7, 7-5 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

पांचवीं वरीयता प्राप्त आहिदा सिंह ने भी शाजफा वानिया एसके को 6-3, 6-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

अंडर-18 वर्ग में खेल रहे कर्नाटक के 14 वर्षीय पुनीत मनोहर को कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद परंजय सिवाच के खिलाफ 6-7, 1-6 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

यश कुमार को भी कड़े मुकाबले में श्लोक चौहान के खिलाफ 6-1, 6-7, 5-7 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

भाषा

सुधीर आनन्द

आनन्द