Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

कुमारस्वामी केपीएससी मामले में कांग्रेस पर नहीं बल्कि भाजपा पर निशाना साध रहे हैं : शिवकुमार

बेंगलुरु, 31 अगस्त (भाषा) कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने सोमवार को कहा कि जनता दल-सेक्युलर (जद-एस) नेता एवं केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी कथित केपीएससी घोटाले को लेकर कांग्रेस पर नहीं, बल्कि भाजपा पर निशाना साध रहे हैं।

शिवकुमार ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि कुमारस्वामी कोई भी आरोप लगाने को स्वतंत्र हैं।

मुख्यमंत्री ने कर्नाटक लोक सेवा आयोग (केपीएससी) में ‘अनियमितताओं’ को लेकर जद(एस) नेता द्वारा राज्य सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों के संदर्भ में कहा, ‘‘कुमारस्वामी हमारे (कांग्रेस के) खिलाफ नहीं लड़ रहे हैं। वह भाजपा से लड़ रहे हैं। उन्हें अपना काम करने दें। उन्हें जो भी आरोप लगाने हैं, लगाने दें। वह चाहते हैं कि भाजपा सत्ता से बाहर हो जाए और वह सबसे ऊपर बने रहें। उन्हें जो करना है, करने दें।’’

कुमारस्वामी के दावा किया है कि वह ऐसे दस्तावेज सार्वजनिक करेंगे जिससे ‘तूफान’ आ जाएगा। इस बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमें बहुत खुशी है।’’

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री ने रविवार को केपीएससी भर्तियों में कथित अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस सरकार पर हमला किया और इस मुद्दे पर लोकसभा मे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की कथित चुप्पी पर सवाल उठाए।

भाजपा की प्रस्तावित पदयात्रा के बारे में शिवकुमार ने कहा कि विपक्षी पार्टी ऐसा करने के लिए स्वतंत्र है और सत्तारूढ़ कांग्रेस बाद में अपनी जवाबी योजना की घोषणा करेगी।

भाषा धीरज सुरेश

सुरेश