Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

पर्पल स्टाइल लैब्स के आईपीओ को पहले दिन 12 प्रतिशत अभिदान

नयी दिल्ली, 31 अगस्त (भाषा) ‘पर्निया पॉप-अप शॉप' की मूल कंपनी, पर्पल स्टाइल लैब्स लिमिटेड के आईपीओ (आरंभिक सार्वजनिक निर्गम) को सोमवार को बोली के पहले दिन 12 प्रतिशत बोलियां प्राप्त हुईं।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ में पेश किए गए 68,49,816 शेयरों के मुकाबले 8,06,234 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

खुदरा निवेशकों के कोटा को 53 प्रतिशत बोली मिली। गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को छह प्रतिशत और पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी को एक प्रतिशत बोलियां मिलीं।

पर्पल स्टाइल लैब्स लिमिटेड ने शुक्रवार को एंकर निवेशकों से 306 करोड़ रुपये जुटाए।

यह आईपीओ दो सितंबर को बंद होगा।

आईपीओ में 680 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों का नया निर्गम शामिल है। इसमें कोई बिक्री पेशकश नहीं है।

निर्गम के लिए मूल्य दायरा 546-575 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

कंपनी आईपीओ से मिली रकम में से 371.13 करोड़ रुपये का इस्तेमाल अपनी पूर्ण अनुषंगी कंपनी पीएसएल रिटेल में निवेश के लिए करेगी, जबकि 138.90 करोड़ रुपये का इस्तेमाल बिक्री और विपणन खर्चों के लिए किया जाएगा।

बाकी रकम का इस्तेमाल सामान्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा।

पर्पल स्टाइल लैब्स एक मल्टी-ब्रांड लक्जरी फैशन ओमनी-चैनल मंच चलाती है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय