Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

आर्थिक वृद्धि दर सरकार के सुधारों, कुशल आर्थिक प्रबंधन का परिणाम: सीतारमण

नयी दिल्ली, 31 अगस्त (भाषा) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही की आर्थिक वृद्धि दर केंद्र की राजग सरकार के सुधारों और अर्थव्यवस्था के कुशल प्रबंधन के सकारात्मक परिणाम को दर्शाती है।

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रही।

पहली तिमाही में देश की यह आर्थिक वृद्धि दर भारतीय रिजर्व बैंक के सात प्रतिशत के अनुमान से कहीं अधिक है।

सीतारमण ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘इस मजबूत प्रदर्शन का श्रेय भारत के लोगों और उनकी मेहनत को जाता है। राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) सरकार के सुधारों और अर्थव्यवस्था के कुशल प्रबंधन के परिणाम सामने आ रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार सभी नागरिकों के लिए आर्थिक अवसरों का और विस्तार करने को प्रतिबद्ध है।

आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मौजूदा मूल्य पर जीडीपी में 10.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, वास्तविक सकल मूल्य वर्धन (जीवीए) 8.2 प्रतिशत की दर से बढ़ा।

भाषा रमण अजय

अजय