Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

रैपर बादशाह ने जारी किया पहला मराठी हिप-हॉप गाना 'चिमणा'

नयी दिल्ली, 31 अगस्त (भाषा) रैपर बादशाह ने अपना पहला मराठी हिप-हॉप गाना 'चिमणा' जारी किया है जो मराठी समाज की संस्कृति और लोकाचार की झलक प्रस्तुत करता है और जिसे हर पीढ़ी के श्रोताओं को आपस में जोड़ने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, हितेन द्वारा निर्मित इस गाने को बादशाह ने गायक दिव्या कुमार और नागेश मोरवेकर के साथ मिलकर गाया है।

रैपर बादशाह ने अपने बयान में कहा कि भारत का क्षेत्रीय संगीत एक 'सोने की खान' (संस्कृति और प्रतिभा का समृद्ध खजाना) है और वह इसके हर हिस्से का जश्न मनाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, ''चिमणा' महाराष्ट्र के समृद्ध रचनात्मक परिवेश के प्रति मेरा प्रेम-पत्र है। यह परियोजना जिस तरह से बनकर तैयार हुई है, उससे मैं बेहद खुश हूं और यह गाना मेरे उन सभी मराठी प्रशंसकों को समर्पित है जो शुरुआत से ही मेरे साथ जुड़े रहे हैं।'

भाषा सुमित नरेश

नरेश