Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

रश्मिका मंदाना कूल्हे की चोट से उबरकर काम पर लौटने को तैयार

नयी दिल्ली, 31 अगस्त (भाषा) अभिनेत्री रश्मिका मंदाना कूल्हे की चोट से उबरने के बाद काम पर लौटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

अभिनेत्री ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि वह जल्द ही अपना काम फिर से शुरू करेंगी।

उन्होंने लिखा, 'मैं जल्द ही काम पर वापस लौट रही हूं और मुझे इन सभी (आराम के पलों) की बहुत याद आएगी।'

उन्होंने इस पोस्ट के साथ कई तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें अभिनेत्री पूजा करते, अपने पालतू कुत्ते के साथ समय बिताते और चित्र पहेलियों को सुलझाते हुए नजर आ रही हैं।

अभिनेत्री ने इस महीने की शुरुआत में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपनी चोट की जानकारी दी थी।

उन्होंने बताया था कि आगामी फिल्म 'मायसा' के एक डांस सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान उनके दाहिने कूल्हे में चोट आयी थी।

भाषा सुमित गोला

गोला