Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

कर्नाटक : मंगलुरु में मोबाइल फोन के विवाद में भाई की चाकू मारकर हत्या

मंगलुरु, 31 अगस्त (भाषा) कर्नाटक के मंगलुरु में कोट्टारा चौराहे पर मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद के बाद 40 वर्षीय एक व्यक्ति की उसके छोटे भाई ने कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान आदिवप्पा (40) और आरोपी की पहचान उसके छोटे भाई राजू (36) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि दोनों भाई मूल रूप से बेलगावी जिले के बेलहोंगल के रहने वाले थे और कोट्टारा चौराहे के पास किराए के एक मकान में अपनी मां के साथ रहते थे। उनकी मां सड़क किनारे एक छोटी दुकान चलाती है जबकि दोनों भाई दिहाड़ी मजदूरी करते थे। पुलिस के मुताबिक, दोनों भाइयों को शराब पीने की आदत थी।

पुलिस ने बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे मोबाइल फोन को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ, जो जल्द ही मारपीट में बदल गया। इसी दौरान राजू ने कथित तौर पर चाकू से आदिवप्पा पर हमला कर दिया।

पुलिस के अनुसार, दुकान बंद कर घर लौटी मां ने आदिवप्पा को खून से लथपथ पाया। इसके बाद उसे वेनलॉक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने राजू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

भाषा

सं, राजेंद्र मनीषा रवि कांत