Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

प.बंगाल : सियालदह स्टेशन के पास दुकान में लगी आग, कोई हताहत नहीं

कोलकाता, 31 अगस्त (भाषा) कोलकाता में सियालदह रेलवे स्टेशन के बाहर फूड कोर्ट से सटी एक दुकान में सोमवार सुबह आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आग सुबह करीब 9:15 बजे सामने की ओर स्थित एक स्टॉल में लगी, जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

अधिकारियों के अनुसार, करीब 30 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया।

घटना में किसी के घायल होने या हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। अधिकारी ने कहा कि आग लगने के सही कारण का पता फॉरेंसिक जांच के बाद चलेगा।

अधिकारियों ने बताया कि आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

घटना के कारण मुख्य स्टेशन परिसर के बाहर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस और दमकल कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

भाषा मनीषा वैभव

वैभव