Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

प्रयागराज में तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो की मौत, सात घायल

प्रयागराज, 31 अगस्त (भाषा) जिले के यमुना नगर में नैनी थाना अंतर्गत अरैल क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर कई मोटरसाइकिलों और एक दुकानदार को टक्कर मार दी जिसमें दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए।

डीसीपी (यमुना नगर) विवेक यादव ने बताया कि रविवार रात अरैल क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर कई मोटरसाइकिलों और एक दुकानदार को टक्कर मार दी जिससे कार सवार दो लोग समेत नौ लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और इलाज के दौरान भुट्टा बेचने वाले विजय भारतीया (35) और आयुष निषाद (14) की मृत्यु हो गई। शेष घायल सात लोगों का इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार कार किसी तरह अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे मोटरसाइकिल खड़ी कर भुट्टा खा रहे लोगों और भुट्टा बेच रहे एक दुकानदार से जा टकराई। इस दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में कार सवार दो लोग भी गंभीर रूप से घायल हैं।

यादव ने बताया कि कार के नंबर से पता लगाने पर ज्ञात हुआ कि कार जौनपुर की थी। कार के ड्राइवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

भाषा राजेंद्र वैभव

वैभव