Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान

नयी दिल्ली, 31 अगस्त (भाषा) दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

मौसम केंद्रों में रिज क्षेत्र में सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा पालम में 24.4 डिग्री, आयानगर में 26.7 डिग्री और लोधी रोड पर 27.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में दिल्ली में बारिश नहीं हुई।

आईएमडी ने आज दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बारिश नहीं होने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही। शहर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 118 दर्ज किया गया।

सीबीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा

गोला वैभव

वैभव