Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

झारखंड में डायन होने के शक में महिला पर खौलता हुआ पानी फेंकने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार

गढ़वा, 30 अगस्त (भाषा) झारखंड के गढ़वा ज़िले में डायन होने के शक में एक महिला की पिटाई और उस पर खौलता पानी फेंकने के आरोप में रविवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशुतोष शेखर ने बताया कि घटना 22 अगस्त को नगर उंटारी थाना के तहत भोजपुर गांव में हुई थी।

उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला (55) की कुछ गांववालों ने पिटाई की और उस पर डायन होने का आरोप लगाया।

शेखर ने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने कथित तौर पर उस पर खौलता पानी डाल दिया, जिससे वह बुरी तरह जल गई।

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय न्याय संहिता और डायन-प्रथा रोकथाम कानून के तहत मामला दर्ज किया गया। सभी छह आरोपी उसी गांव के रहने वाले हैं। वे फरार थे और उन्हें रविवार को गिरफ़्तार कर लिया गया।’’

पुलिस के अनुसार सभी छह आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जिसने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

भाषा अविनाश जोहेब

जोहेब