Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

ओडिशा के पूर्व मंत्री डंबरुधर माझी का निधन

भुवनेश्वर, 30 अगस्त (भाषा) ओडिशा के पूर्व मंत्री डंबरुधर माझी का रविवार को नबरंगपुर अस्पताल में उम्र संबंधी बीमारियों के कारण 86 साल की आयु में निधन हो गया। उनके पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

नबरंगपुर के एक प्रमुख आदिवासी नेता माझी 1967 से 1990 के बीच चार बार ओडिशा विधानसभा के लिए चुने गए थे। वह चार बार मंत्री रहे।

माझी स्वतंत्र पार्टी, कांग्रेस, बीजू जनता दल और भाजपा समेत कई पार्टियों में रहे। 2009 में उन्होंने बीजद के टिकट पर नबरंगपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए।

मुख्यमंत्री मोहन माझी ने शोकसंतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना की।

नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भक्त चरण दास ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।

भाषा

अविनाश जोहेब

जोहेब