Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

असम में मिनी बस और ट्रक की टक्कर में महिला समेत चार लोगों की मौत, सात लोग घायल

गुवाहाटी, 30 अगस्त (भाषा) असम के कामरूप मेट्रोपॉलिटन जिले में रविवार को मिनी बस और ट्रक के बीच टक्कर में एक महिला समेत कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और सात अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

गुवाहाटी के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (यातायात) शफीकुल हुसैन के अनुसार दुर्घटना शाम को सोनापुर के पास टेटेलिया में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर हुई।

उन्होंने बताया, “दुर्घटना के समय यात्रियों से भरी मिनी बस गुवाहाटी की ओर आ रही थी और ट्रक दूसरी दिशा में जा रहा था। चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और वह ट्रक से टकरा गई।”

पुलिस ने बताया कि इस हादसे में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई।

हुसैन ने कहा कि सात लोग घायल हुए हैं, जिन्हें सोनापुर सिविल अस्पताल भेजा गया।

उन्होंने बताया कि वहां से उन्हें गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया।

दुर्घटना के कारण सड़क पर भारी जाम लग गया और सैकड़ों वाहन फंस गए।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश