Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

शराबबंदी वाले बिहार के पटना जिले में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत

पटना, 30 अगस्त (भाषा) शराबबंदी वाले बिहार के पटना ज़िले में रविवार को कथित तौर पर ज़हरीली शराब पीने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना बाढ़ थाना के बेढ़ना गांव में हुई।

मृतकों के परिवारों के अनुसार, चारों लोगों ने शराब पी थी और उसके तुरंत बाद वे बीमार पड़ गए। उन्हें पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बाढ़ के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) आयुष श्रीवास्तव ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि रविवार को बेढना गांव में चार लोगों की मौत हो गई और उनके शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गये हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मौत की असली वजह का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल पाएगा। कानून के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।’

श्रीवास्तव ने कहा कि इस दावे की भी जांच की जाएगी कि उनकी मौत जहरीला पदार्थ पीने से हुई है।

मृतकों की पहचान शशि कुमार, विकास राम, पंकज सिंह और निशु कुमार के रूप में हुई है।

बिहार सरकार ने पांच अप्रैल, 2016 को राज्य में शराब की बिक्री और उपभोग पर पूरी तरह से रोक लगा दी थी।

भाषा अविनाश सुरेश

सुरेश