Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

उप्र: बाघ के हमले में बुजुर्ग घायल

लखीमपुर खीरी, 30 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में रविवार को दुधवा बफर जोन के मैलानी वन क्षेत्र में बाघ के हमले में 70 वर्षीय एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मैलानी वन क्षेत्र के अधिकारी सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घटनास्थल पर मिले पंजों के निशान से पुष्टि हुई है कि हमला करने वाला जानवर बाघ था।

उन्होंने बताया कि घायल ग्रामीण की पहचान जियन लाल (70) के रूप में हुई है। श्रीवास्तव ने बताया कि घायल व्यक्ति को गोला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर लेकिन खतरे से बाहर बताई जा रही है।

भाषा सं सलीम जितेंद्र

जितेंद्र