Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

महाराष्ट्र : फोन पर बात कर रही महिला चालक ने वाहन से आठ साल के बच्चे को कुचला, मौत

मुंबई, 30 अगस्त (भाषा)मुंबई के बांद्रा इलाके में रविवार को तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से आठ साल के एक बच्चे की मौत हो गई। आरोप है कि कार 45 वर्षीय महिला चला रही थी और हादसे के समय फोन पर बात करने में व्यस्त थी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि महिला चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह हादसा दोपहर में जॉन बैपटिस्ट रोड पर जीजामाता गार्डन के सामने उस समय हुआ जब अंश रवींद्र गुप्ता सड़क पार कर रहा था।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बांद्रा की रहने वाली मेघा रावल नाम की महिला फोन पर बात करते हुए तेज रफ्तार में और लापरवाही से इनोवा क्रिस्टा चला रही थी और उसने बच्चे को कुचल दिया।

उन्होंने बताया कि लड़का बुरी तरह घायल हो गया था और उसे इलाज के लिए तुरंत होली फैमिली अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे अस्पताल पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने रावल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या), 281 (सार्वजनिक रास्ते पर लापरवाही से गाड़ी चलाना या सवारी करना) और 125 (दूसरों की जान या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला काम) के साथ-साथ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 (खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाना) के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है।

भाषा धीरज नरेश

नरेश