Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

गुरुग्राम नगर निगम के सफाई वाहन में भीषण आग लगी; कोई घायल नहीं

गुरुग्राम, 30 अगस्त (भाषा) दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजीव चौक के पास गुरुग्राम नगर निगम के एक सफाई वाहन में रविवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। हालांकि, पुलिस ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, क्योंकि चालक समय रहते वाहन से बाहर निकल गया था।

चश्मदीदों के मुताबिक, नगर निगम का ट्रक रोजाना की तरह साफ-सफाई और कचरा उठाने के काम में लगा हुआ था। उन्होंने बताया कि जब वाहन राजीव चौक फ्लाईओवर के नीचे पहुंचा, तो उसके इंजन से अचानक घना धुआं निकलने लगा।

चश्मदीदों के अनुसार, चालक ने वाहन को सड़क किनारे रोका और धुएं के बीच ऊंची लपटें उठने से पहले ही कूद कर बाहर आ गया।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर दमकल कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि आग में वाहन का इंजन और केबिन पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच से संकेत मिलते हैं कि वाहन के इंजन में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। उन्होंने बताया कि घटना के कारण राजमार्ग पर यातायात कुछ देर के लिए अवरुद्ध हुआ, लेकिन पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाकर लगभग एक घंटे के भीतर वाहनों की सामान्य आवाजाही बहाल कर दी।

भाषा पारुल नरेश

नरेश