Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

ठाणे में जलाशय में तैरने गए तीन लोगों की डूबने से मौत

ठाणे, 30 अगस्त (भाषा) ठाणे शहर के रेतीबंदर इलाके में रविवार दोपहर ठाणे क्रीक में तैरने गए तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मृतकों की पहचान मुंब्रा के ठाकुरपाड़ा निवासी आलम सैयद (42), रिजवान सैयद (42) और साहिल पोलंडास (30) के रूप में हुई है।

ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि घटना मुंबई-नासिक राजमार्ग के पास गणेश विसर्जन घाट के नजदीक हुई।

उन्होंने बताया कि आरडीएमसी नियंत्रण कक्ष को अपराह्न तीन बजकर आठ मिनट पर आपात सूचना मिली।

उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि तीनों ने पानी की गहराई का सही अंदाजा नहीं लगाया और डूब गए।

अधिकारियों ने बताया कि तीनों के शव शाम चार बजकर 20 मिनट तक बरामद कर लिए गए और मामले की जांच जारी है।

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप