Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

नीट संबंधी अनियमितता: युवा कांग्रेस ने बेंगलुरु में भाजपा कार्यालय का घेराव करने की कोशिश की

बेंगलुरु, 30 अगस्त (भाषा) कर्नाटक युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में कथित अनियमितताओं और अभ्यर्थियों की आत्महत्या की घटनाओं को लेकर रविवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय का घेराव करने की कोशिश की।

पुलिस ने हालांकि कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और बाद में उन्हें छोड़ दिया।

प्रदर्शनकारियों ने मल्लेश्वरम स्थित भाजपा कार्यालय के पास नारेबाजी की।

उन्होंने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार की कथित विफलता को लेकर नाराजगी जताई और आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ ‘खिलवाड़’ कर रही है।

युवा कांग्रेस ने एक बयान में आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

कर्नाटक प्रदेश युवा कांग्रेस समिति के अध्यक्ष एचएस मंजूनाथ ने पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है।

मंजूनाथ ने कहा, “अभ्यर्थियों के भविष्य और न्याय के लिए सड़कों पर उतरे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर किया गया लाठीचार्ज बेहद निंदनीय व कायरतापूर्ण है। लोगों की आवाज दबाने और सच्चाई छिपाने के लिए यह लाठीचार्ज किया गया।”

भाषा जितेंद्र संतोष

संतोष