Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

पाकिस्तान : बलूचिस्तान में आईईडी धमाका, तीन भाइयों की मौत

कराची, 30 अगस्त (भाषा) पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को एक गाड़ी को लक्षित कर संवर्धित विस्फोटक उपकरण (आईईडी) में किये गए धमाके में तीन भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह धमाका डुकी जिले की लुनी तहसील के किल्ली बख्तियार खान इलाके के पास हुआ।

डुकी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मंसूर अहमद बुजदार ने बताया कि तीनों भाई अपनी पिक-अप ट्रक में सवार होकर खेतों की ओर जा रहे थे, तभी रिमोट कंट्रोल से आईईडी में किये गए धमाके की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई और उनका एक रिश्तेदार घायल हो गया।

भाषा धीरज दिलीप

दिलीप