Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

उप्र : इटावा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो बहनों की मौत

इटावा, 30 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में रविवार को तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दो बहनों की मौत हो गई, जबकि छह माह के बच्चे समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, हादसा एकदिल थाना क्षेत्र के बीलमपुर मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर हुआ। उस समय निशा (26) अपने पति नीरज गोयल (28), छह माह के बेटे शिवांश, भाई आयुष (18) और बहन आशी (19) के साथ मोटरसाइकिल से जा रही थीं।

पुलिस ने बताया कि परिवार मध्यप्रदेश के भिंड जिले के इतायली गांव स्थित अपने घर लौट रहा था। वे बीलमपुर गांव में रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के बाद वापस जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कथित रूप से उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

इस हादसे में निशा और आशी की मौत हो गई, जबकि नीरज और आयुष घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि छह माह के बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

एकदिल थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा

सं, सलीम रवि कांत