Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

शुभंकर संयुक्त 33वें स्थान पर खिसके

बेलफ्राइ (इंग्लैंड), 30 अगस्त (भाषा) भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा हुस्कवर्ना ब्रिटिश मास्टर्स के शुरुआती दो दौर के शानदार प्रदर्शन को आगे नहीं बढ़ा सके और तीसरे दौर में इवन पार 72 का स्कोर ही बना पाई।

शुभंकर 54 होल के बाद चार अंडर के कुल स्कोर के साथ संयुक्त 33वें स्थान पर खिसक गए। वह दूसरे दौर के बाद संयुक्त 13वें स्थान पर थे।

शुभंकर ने चार बर्डी की लेकिन दो बोगी और एक डबल बोगी भी कर गए जिससे उन्होंने पार का स्कोर बनाया।

मार्को पेंगे और डेनियल हिलियर अंतिम दौर से पहले संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। दोनों का कुल स्कोर 11 अंडर है।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता