Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

दिल्ली पुलिस ने 223 किलोग्राम अवैध पटाखे जब्त किए, एक व्यक्ति गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 30 अगस्त (भाषा) दिल्ली पुलिस ने बाहरी उत्तर दिल्ली इलाके में एक वाहन से 223 किलोग्राम अवैध पटाखे जब्त करने के साथ ही इन्हें बिना वैध लाइसेंस या परमिट के रखने और इसका परिवहन करने के आरोप में 27 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई 26 अगस्त को मुकुंदपुर में नियमित गश्त के दौरान की गई।

पुलिस के अनुसार, गश्ती दल ने एक कार के अंदर प्लास्टिक की कई बोरियों के साथ एक व्यक्ति को बैठे देखा। वाहन की जांच करने पर बोरियों में दिवाली में इस्तेमाल होने वाले बम और अन्य पटाखे मिले।

अधिकारी ने बताया, “मुकुंदपुर निवासी ऋषभ के रूप में पहचाने गए चालक से पटाखों के बारे में पूछताछ की गई। वह इन्हें रखने या ले जाने की अनुमति देने वाला कोई लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। 27 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की गई।”

पुलिस ने बताया कि पटाखों के स्रोत का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है।

दिल्ली में पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम के तहत पारंपरिक पटाखों का निर्माण, खरीद, भंडारण, बिक्री और उन्हें जलाना अवैध है।

भाषा रंजन नरेश

नरेश