Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

मोहन बागान ने ली इर्विन से करार किया

कोलकाता, 30 अगस्त (भाषा) स्कॉटलैंड के स्ट्राइकर ली हैरी इर्विन ने मोहन बागान के साथ एक साल का करार किया है और क्लब ने बताया कि उनके मंगलवार से टीम के प्रशिक्षण सत्र में शामिल होने की उम्मीद है।

बत्तीस वर्षीय इर्विन को उनकी शारीरिक मजबूती, गोल करने की शानदार क्षमता और बॉक्स के अंदर प्रभाव छोड़ने के लिए जाना जाता है।

छह फुट दो इंच लंबा यह फॉरवर्ड पिछले सत्र में जोर्डन के क्लब अल-फैसली के लिए खेलने के बाद अब मोहन बागान से जुड़ा है।

इर्विन ने युवा स्तर पर स्कॉटलैंड का प्रतिनिधित्व किया है। उनके पास यूरोप और एशिया के विभिन्न क्लबों के साथ खेलने का अनुभव है।

अपने करियर में वह अभी तक मदरवेल, लीड्स यूनाइटेड, बरी एफसी और ट्रैक्टर एफसी सहित कई क्लब के लिए खेल चुके हैं।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर