Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

उत्तराखंड के टिहरी में भालू के हमले में महिला घायल

देहरादून, 30 अगस्त (भाषा) उत्तराखंड में टिहरी जिले के धनोल्टी क्षेत्र में एक भालू ने हमला कर एक महिला को घायल कर दिया। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने रविवार को यह जानकारी दी ।

एसईओसी के मुताबिक, घटना शनिवार शाम हुई जहां दबाली गांव की रहने वाली सुलैना देवी निकटवर्ती जंगल में घास काटने गयी थी और वहां अचानक एक भालू ने उस पर हमला कर दिया । हमले में महिला घायल हो गयी ।

महिला को उपचार के लिए देहरादून के सरकारी दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

भाषा दीप्ति रंजन

रंजन

रंजन