Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

तीन घुसपैठियों को भारत में घुसने से रोका गया: हिमंत शर्मा

गुवाहाटी, 30 अगस्त (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा है कि तीन विदेशी नागरिकों को गैर-कानूनी तरीके से भारत में घुसने से रोका गया है। उन्होंने कहा कि सरकार कई स्तरों वाली सुरक्षा व्यवस्था के जरिए सीमाओं को अभेद्य बना रही है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात को गैर-कानूनी घुसपैठ को रोका गया, लेकिन उन्होंने और कोई जानकारी नहीं दी।

शनिवार रात ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में शर्मा ने कहा, ‘‘कल रात, हमारे सतर्क सुरक्षा बलों ने तीन लोगों की पहचान की और उन्हें भारत में घुसने से रोका। हम हमेशा ऐसी सभी कोशिशों को नाकाम करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम किसी भी प्रवासी की गैर-कानूनी घुसपैठ को रोकने के लिए कई स्तरों वाली सुरक्षा व्यवस्था के ज़रिए अपनी सीमाओं को अभेद्य बना रहे हैं।’’

असम के श्रीभूमि, कछार, धुबरी और दक्षिण सालमारा-मानकाचर ज़िलों की सीमा बांग्लादेश से 267.5 किलोमीटर तक लगती है।

भाषा वैभव रंजन

रंजन