Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

गुजरात के पुलिस महानिदेशक ने अहमदाबाद पुलिस की ‘शी टीम’ के साथ रक्षा बंधन मनाया

अहमदाबाद, 28 अगस्त (भाषा) गुजरात के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जी. एस. मलिक ने शुक्रवार को यहां महिला पुलिस अधिकारियों की विशेष इकाई ‘शी टीम’ की सदस्यों के साथ रक्षाबंधन मनाया।

अहमदाबाद के गुजरात विश्वविद्यालय पुलिस थाने की ‘शी टीम’ की महिला कर्मियों ने डीजीपी की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा।

मलिक ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर ‘शी टीम’ ने स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के प्रतीक के रूप में राखी बांधी। उनका यह स्नेह पुलिस और समाज के बीच मजबूत रिश्ते को दर्शाता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘शी टीम वरिष्ठ नागरिकों की सेवा और सहायता में भी सराहनीय भूमिका निभा रही है, जिससे समुदाय में देखभाल, सुरक्षा और संवेदनशीलता की भावना और मजबूत हो रही है।’’

भाषा सुभाष सिम्मी

सिम्मी