Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने तकनीक के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर जोर दिया

नयी दिल्ली, 28 अगस्त (भाषा) उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने शुक्रवार को इस बात पर जोर दिया कि भारत को उपभोक्ता से आगे बढ़कर अत्याधुनिक तकनीकों का सृजनकर्ता बनना होगा।

उन्होंने कहा, “हमें हमेशा उपभोक्ता बने रहने के बजाय ऐसी चीजें विकसित करनी होंगी, जिनका इस्तेमाल दूसरे लोग कर सकें।”

उन्होंने भारत की तकनीकी और रणनीतिक आत्मनिर्भरता को मजबूत करने के लिए स्वदेशी एआई क्षमताएं विकसित करने की भी जरूरत बताई।

सेमीकंडक्टर विनिर्माण का जिक्र करते हुए राधाकृष्णन ने कहा कि भारत बहुत पहले ही चिप निर्माण के क्षेत्र में कदम रख सकता था और संभवतः अब तक वैश्विक अग्रणी बन चुका होता।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इस क्षेत्र को एक बार फिर गति मिली है।

उपराष्ट्रपति ने यहां स्वदेशी कृत्रिम बुद्धिमत्ता मंच 'ज्ञानी अर्थ' की शुरुआत के मौके पर ये बातें कहीं।

भाषा

शुभम पवनेश

पवनेश