Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

यूजीसी नेट की उत्तर कुंजी जारी की गई: एनटीए

नयी दिल्ली, 28 अगस्त (भाषा) यूजीसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) की उत्तर कुंजी शुक्रवार को जारी की गई। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने यह जानकारी दी।

एजेंसी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यूजीसी-नेट 2026 की अंतिम उत्तर कुंजियां 84 विषयों के लिए आधिकारिक रूप से जारी कर दी गई हैं।’’

एनटीए ने इस साल जून में अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र के परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए दोबारा परीक्षा कराने का आदेश दिया था। यह कदम विशेषज्ञ समिति द्वारा प्रश्नपत्रों में तथ्यात्मक, टाइपिंग संबंधी, अनुवाद और भाषा से जुड़ी त्रुटियां पाए जाने के बाद उठाया गया था।

एनटीए ने परीक्षा के लगभग दो महीने बाद 16 अगस्त को यूजीसी-नेट की उत्तर कुंजी जारी की। साथ ही, समाजशास्त्र, वाणिज्य और अंग्रेजी के प्रश्नपत्रों को लेकर एक विशेष नोटिस भी जारी किया गया।

बाद में, उसी दिन एनटीए ने इन त्रुटियों का हवाला देते हुए घोषणा की थी कि तीनों परीक्षाएं सितंबर में दोबारा आयोजित की जाएंगी।

पुनर्परीक्षाएं नौ और 10 सितंबर को आयोजित की जायेंगी और अभ्यर्थियों को इसके लिए कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा।

नेट का आयोजन एनटीए द्वारा भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर के पद तथा ‘जूनियर रिसर्च फेलोशिप’ (जेआरएफ) के लिए भारतीय नागरिकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए किया जाता है।

भाषा

देवेंद्र माधव

माधव