Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

एस्टर डीएम क्वालिटी केयर की इकाई ने बांग्लादेश की कंपनी में 14.21 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी

नयी दिल्ली, 28 अगस्त (भाषा) एस्टर डीएम क्वालिटी केयर लिमिटेड की अनुषंगी कंपनी केमिस्ट्री इंटरमीडिएट होल्डिंग्स लि. ने बांग्लादेश में पंजीकृत कंपनी एसटीएस होल्डिंग्स लिमिटेड में 14.21 प्रतिशत हिस्सेदारी 4.411 करोड़ डॉलर में खरीदी है।

एस्टर डीएम क्वालिटी केयर ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि यह अधिग्रहण 29 नवंबर, 2024 को किए गए विलय रूपरेखा संबंधी समझौते के अनुरूप है।

केमिस्ट्री इंटरमीडिएट होल्डिंग्स लिमिटेड मॉरीशस में पंजीकृत कंपनी है।

कंपनी ने कहा कि इस अधिग्रहण को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की हैदराबाद पीठ ने 19 जून, 2026 को मंजूरी दी थी।

भाषा योगेश रमण

रमण