Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

ट्रेंट के चेयरमैन पद से सेवानिवृत्त होंगे नोएल टाटा

नयी दिल्ली, 24 जून (भाषा) नोएल टाटा ने कहा है कि ट्रेंट की 74वीं सालाना आम बैठक (एजीएम) चेयरमैन के तौर पर उनकी आखिरी एजीएम होगी।

इसके साथ ही उनका एक ऐतिहासिक कार्यकाल खत्म हो जाएगा, जिसमें उन्होंने बेंगलुरु में एक स्टोर से शुरू हुई टाटा की खुदरा कंपनी को भारत की एक बड़ी फैशन और लाइफस्टाइल कंपनी बना दिया।

वेस्टसाइड और जूडियो जैसी खुदरा दुकानें चलाने वाली कंपनी की सालाना आम बैठक में मंगलवार को शेयरधारकों को संबोधित करते हुए 69 साल के नोएल टाटा ने कहा, ‘‘जैसा कि आप जानते होंगे, चेयरमैन के तौर पर यह मेरी आखिरी सालाना आम बैठक होगी।’’

नोएल टाटा, टाटा संस के सबसे बड़े शेयरधारक ‘टाटा ट्रस्ट’ के चेयरमैन भी हैं। वह इस साल नवंबर में 70 साल के हो जाएंगे।

कंपनी कानून 2013 के तहत, किसी भी प्रबंध निदेशक या पूर्णकालिक निदेशक को 70 साल या उससे अधिक उम्र होने पर नियुक्त नहीं किया जा सकता और न ही वे इस पद पर बने रह सकते हैं।

हालांकि, अपवाद के तौर पर, उन्हें विशेष प्रस्ताव के जरिये शेयरधारकों की मंजूरी से या अगर सिर्फ एक साधारण प्रस्ताव पास होता है तो केंद्र सरकार की मंजूरी से नियुक्त किया जा सकता है।

टाटा ने इतने साल तक साथ देने के लिए शेयरधारकों, कर्मचारियों और भागीदार का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि कंपनी एक मजबूत और टिकाऊ खुदरा मंच बन गई है, जिसका मुख्य रूप से ध्यान लंबे समय के लिए मूल्य बनाने पर है।

भाषा रमण अजय

अजय