Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

मोदी ने तालमेल पर जोर दिया, नीट पुनर्परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न कराने की प्रशंसा की

(फाइल फोटो के साथ)

नयी दिल्ली, 24 जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में, विभिन्न विभागों के बीच तालमेल पर जोर दिया और ‘नीट-यूजी’ पुनर्परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए किये गए प्रयासों की प्रशंसा की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने नीट पुनर्परीक्षा का उदाहरण दिया और समस्याओं का समाधान करने के लिए पूरे सरकारी तंत्र के मिलकर काम करने और विभिन्न मंत्रालयों के बीच तालमेल पर जोर दिया।

यह जानकारी मिली है मोदी ने कहा कि मंत्रालयों के बीच निर्बाध और समन्वित कार्य ही किसी भी चुनौती से पार पाने की गारंटी है।

पश्चिम एशिया संकट के दौरान भी, प्रधानमंत्री ने विभिन्न मंत्रालयों के बीच तालमेल की अहमियत पर जोर दिया था, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ईंधन की कमी का असर आम लोगों पर न पड़े।

उन्होंने पूर्व में, ऊर्जा सुरक्षा, समुद्री सुरक्षा और भारतीयों को मदद पहुंचाने के लिए विभिन्न मंत्रालयों के मिलकर और तालमेल के साथ काम करने की बात कही थी।

सरकार ने अंतर-मंत्रालयी समूह भी गठित किये थे और पश्चिम एशिया युद्ध के बाद ऊर्जा की स्थिति के बारे में जानकारी देने के लिए नियमित रूप से संवाददाता सम्मेलन किये गए।

भाषा सुभाष नरेश

नरेश