Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

महाराष्ट्र के बीड में नाबालिग से बलात्कार के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

बीड, 24 जून (भाषा) महाराष्ट्र के बीड जिले के एक गांव में 16 साल की लड़की से बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम को यह घटना तब हुई जब लड़की आटे की चक्की की ओर जा रही थी और आरोपी ने उसे खींचकर अपने घर के अंदर ले जाकर दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 24 वर्षीय आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे पकड़ने की कोशिशें की जा रही हैं।

अधिकारियों के अनुसार, पीड़िता किसी तरह घर लौटी और अपने परिवार को घटना के बारे में बताया। परिवार वालों ने अंबाजोगई ग्रामीण पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता के बयान और उसकी मेडिकल जांच के आधार पर, पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम भेजी गई हैं।

भाषा आशीष नरेश

नरेश