Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

ओडिशा में भ्रष्टाचार के दो अलग-अलग मामलों में दो इंजीनियर गिरफ्तार

भुवनेश्वर, 24 जून (भाषा) ओडिशा सतर्कता एजेंसी ने बुधवार को भ्रष्टाचार के दो अलग-अलग मामलों में दो सरकारी इंजीनियरों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एक इंजीनियर पर आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति रखने जबकि दूसरे पर एक ठेकेदार से रिश्वत स्वीकार करने का आरोप है।

एजेंसी ने एक बयान में कहा कि कमांड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (सीएडीए), संबलपुर डिवीजन के कार्यकारी अभियंता पद्मलोचन नायक को गिरफ्तार करके विशेष न्यायाधीश, सतर्कता, संबलपुर की अदालत में पेश किया गया।

बयान में कहा गया है कि उन पर अपनी ज्ञात आय के स्रोतों से 119 प्रतिशत तक अधिक संपत्ति रखने का आरोप है।

ऐसे ही एक मामले में सतर्कता अधिकारियों ने प्रसन्न कुमार पटनायक, ग्रामीण कार्य विभाग-1, रायगड़ा के कार्यकारी अभियंता को एक ठेकेदार से दो लाख रुपये रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश