Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

बस से गिरने के बाद उसकी चपेट में आये व्यक्ति की मौत

मिर्जापुर (उप्र), 24 जून (भाषा) मिर्जापुर जिले के हलिया क्षेत्र में बुधवार को बस से गिरने के बाद उसके पहिये की चपेट में आ जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि हलिया थानाक्षेत्र में तीता गांव के पास 55 वर्षीय हरिशंकर प्रजापति बस के गेट पर खड़े होकर यात्रा कर रहे थे, तभी झटका लगने से वह नीचे गिर गये और बस का पिछला पहिया उनके ऊपर चढ़ गया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गयी।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये ले गयी।

भाषा सं. सलीम राजकुमार

राजकुमार